रायपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The murder of an elderly woman in Raipur was solved within 4 hours, and two accused have been arrested. IMAGE CREDIT TO पुलिस

शामली (शिखर समाचार)।
थाना बाबरी क्षेत्र के ग्राम रायपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतका के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

घटना का विवरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को ग्राम रायपुर निवासी रामप्यारी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पुत्र रविंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर थाना बाबरी में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना बाबरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल खुलासा कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और कहानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सुमित और आदित्य ने बताया कि 22 मार्च को उन्होंने रामप्यारी को घर के बाहर अकेले हुक्का पीते हुए देखा। इसी दौरान उनके कुंडलों पर नजर पड़ गई। लालच में आकर दोनों ने रात में घर में घुसकर कुंडल लूटने की योजना बनाई। विरोध करने पर उन्होंने महिला का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतका के कुंडल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बाबरी प्रभारी राहुल सिसोदिया, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment