आमने सामने बाइक टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, मजदूरी के पैसे लेने जा रहे थे दोनों

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two young men tragically died in a head-on bike collision; they were on their way to collect their wages. IMAGE CREDIT TO REPORTER

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)।
नगीना-नहटौर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मेहनत की मजदूरी लेने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे का विवरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सेवावाली गांवड़ी निवासी दीपू कुमार (19) पुत्र उमेश सैनी तथा हेमराज (20) पुत्र हरीश चंद सैनी नहटौर मार्ग स्थित एक लकड़ी के फर्नीचर की दुकान पर कारीगर के रूप में कार्य करते थे। सोमवार की शाम दोनों युवक अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर नैनपुर की ओर जा रहे थे।

जब वे नगीना-नहटौर मार्ग स्थित ग्राम धर्मशाला नांगली के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही तड़पने लगे।

राहत और मेडिकल जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता वाहन (112) मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दीपू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता उमेश, माता सुनीता और 10 वर्षीय बहन राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार बाइक सवार की तलाश तेज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment