हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी, 9 यात्री घायल, 4 को हायर सेंटर रेफर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Double-Decker Bus Overturns on Highway; 9 Passengers Injured, 4 Referred to Higher Center IMAGE CREDIT TO POLICE

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

स्थानीय थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून से गुरुग्राम जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब 9 यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से घायल यात्री और अस्पताल में उपचार

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

घायलों को St. Francis Hospital सहित अन्य अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों — पूजा (26) निवासी दिल्ली, लाखन सिंह (42) निवासी रायवाला देहरादून, लता बाला (25) निवासी देहरादून तथा विनीत (49) निवासी कनखल हरिद्वार — की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

अन्य घायलों में हर्षिता नेगी (25), निर्मल कौर (39), कर्वी (26) निवासी दिल्ली, वैभव (22) निवासी देहरादून तथा धर्मपाल (50) निवासी ऋषिकेश शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

दुर्घटना स्थल और राहत कार्य

ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

घटना के बाद बस चालक और क्लीनर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

कोतवाली प्रभारी Dineshchandra Baghel ने बताया कि सोमवार देर रात करीब तीन बजे खतौली बाईपास पर तिगाई गांव के पास बस पलटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment