गाजियाबाद में जीडीए का बुलडोजर गरजा : लाजपतनगर और श्याम पार्क में अवैध निर्माण जमींदोज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA Bulldozer Roars in Ghaziabad: Illegal Constructions Demolished in Lajpat Nagar and Shyam Park IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—भारी विरोध के बीच प्राधिकरण ने ढहाए अवैध फ्लैट और दुकानें, अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन 07 की टीम ने साहिबाबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित फ्लैट, दुकानों और कमरों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने टीम का भारी विरोध किया, जिसे पुलिस बल की मदद से नियंत्रित किया गया।

स्टिल्ट पार्किंग में बना दिए थे फ्लैट और दुकानें

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मिली जानकारी के अनुसार लाजपतनगर के भूखण्ड संख्या डी 492 में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया था। यहाँ स्टिल्ट एरिया (पार्किंग हेतु आरक्षित जगह) में अवैध रूप से एक फ्लैट और सात दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। इस मामले में प्राधिकरण ने वर्ष 2024 में ही वाद संख्या 0002896 दर्ज किया था। निर्माणकर्ता के. राज लक्ष्मी और सुमन अग्रवाल को ध्वस्तीकरण के नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक उत्तर या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

श्याम पार्क मेन में छत पर बना कमरा ढहाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्रवाई का दूसरा हिस्सा श्याम पार्क मेन में देखने को मिला। यहाँ भूखण्ड संख्या 07 पर निर्माणकर्ता नरेन्द्र कुमार और राजेश राघव द्वारा छत पर अवैध रूप से एक कमरे का निर्माण किया गया था। इस अवैध निर्माण के विरुद्ध भी प्राधिकरण में वाद संख्या 0004883 लंबित था। सोमवार को प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुँचकर इस अवैध निर्माण को भी पूरी तरह हटा दिया।

विरोध के बावजूद थमी नहीं कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान निर्माणकर्ताओं और उनके समर्थकों ने प्राधिकरण की टीम का रास्ता रोकने की कोशिश की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख प्राधिकरण पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाकर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को निर्बाध रूप से जारी रखा। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन जोन 07 के समस्त स्टाफ के साथ प्राधिकरण का दस्ता मौजूद रहा।

अभियान रहेगा जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार आगामी माह में भी अवैध निर्माणों को सील करने और ध्वस्त करने का विशेष अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध निर्माणकर्ताओं और भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment