गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
अर्थला की संजय कॉलोनी स्थित Madina Masjid में रमजान के पाक महीने के दौरान नमाज ए तरावीह में कुरान ए करीम मुकम्मल किया गया। इस अवसर पर Maulana Irshad Ghazi ने रोजाना तरावीह की नमाज पढ़ाते हुए कुरान ए करीम की तिलावत पूरी कराई।
कार्यक्रम में शामिल लोग और तिलावत
कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के सदस्य एडवोकेट साजिद अली, आमिर सिद्दीकी, साबिर इदरीसी, बबलू चौधरी, यूसुफ मलिक, आसिफ कस्सार, शाहनवाज, एडवोकेट आसिफ जाफरी, सलमान सिद्दीकी, इमरान, जुबेर, इमरान सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, गुड्डू पठान, नावेद पठान सहित कॉलोनी के कई लोग मौजूद रहे। सभी नमाजियों ने पूरी अकीदत और तवज्जो के साथ कुरान ए करीम की तिलावत सुनी।
इस अवसर पर मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। बीमारों के लिए शिफा और बेरोजगारों के लिए रोजगार की दुआ भी की गई। दुआ के बाद नमाजियों में तबर्रुक वितरित किया गया।
रमजान के महत्व और शब ए कद्र
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
मौलाना इरशाद गाजी ने रमजान के महीने की फजीलत बताते हुए कहा कि यह महीना रहमत और बरकत का है, जिसमें अल्लाह तआला अपने बंदों को नेकियां करने की तौफीक अता करता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अल्लाह और उनके नबी द्वारा बताई गई दीन की बातों पर अमल करते हुए अपनी जिंदगी गुजारनी चाहिए।
उन्होंने रमजान के आखिरी अशरे की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शब ए कद्र की पांच संभावित रातें 21, 23, 25, 27 और 29 विशेष महत्व रखती हैं। इन मुबारक रातों में इबादत और दुआ का खास सवाब मिलता है, इसलिए मुसलमानों को इन रातों में इबादत कर शब ए कद्र की तलाश करनी चाहिए। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष Advocate Sajid Ali ने कॉलोनी के लोगों से अपील की कि वे पूरे रमजान माह में नियमित रूप से तरावीह की नमाज अदा करें और आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
