माँ शाकम्भरी देवी धाम के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Chief Minister inspected the development works of Maa Shakambhari Devi Dham IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

——पर्यटन कॉरिडोर की परियोजनाओं को शारदीय नवरात्रि तक पूरा करने के निर्देश

सहारनपुर (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद सहारनपुर के भ्रमण के दौरान Shakumbhari Devi Temple क्षेत्र में चल रही पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माँ शाकम्भरी देवी पर्यटन कॉरिडोर के अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

पर्यटन कॉरिडोर की परियोजनाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्मारिका दुकानों, शौचालय ब्लॉक, पर्यटक सुविधा केंद्र तथा बहुस्तरीय पार्किंग के निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर माह तक पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को शारदीय नवरात्रि से पहले ही मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि माँ शाकम्भरी देवी धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

एलिवेटेड मार्ग निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भूरादेव मंदिर से माँ शाकम्भरी देवी मंदिर तक निर्माणाधीन एलिवेटेड मार्ग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन कॉरिडोर की परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन विकास से क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक किरत सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 9.15.40 PM
Share This Article
Leave a comment