दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को प्रशासन सतर्क, डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration vigilant to conduct Sub-Inspector recruitment exam peacefully; DM inspects examination center IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर का जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और कृतसंकल्पित है। यह परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/youth-seriously-injured-in-hit-and-run-case-in-ghaziabad-2026-03-09

परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज, कासना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रथम दिन की परीक्षा और उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पालियों की परीक्षा जनपद के सभी 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। पहली पाली में 5520 अभ्यर्थियों में से 3691 उपस्थित हुए और 1829 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5520 अभ्यर्थियों में से 3870 ने परीक्षा दी और 1650 अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बताया कि 15 मार्च को भी सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment