मोदीनगर (शिखर समाचार)। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कौशल एवं सामाजिक सेवा शिविर के अंतर्गत पांचवें दिन एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 80 छात्राओं को ब्रांडेड कंपनी की सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
कॉलेज की प्राचार्य डॉ पूनम शर्मा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत नव्या मोदी तथा उनके सहयोगी विद्यार्थियों कायरा अजोई, जिया खन्ना और वैदया मोदी ने की। इन सभी विद्यार्थियों ने मिलकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
ब्रांडेड सिलाई मशीन और प्रशिक्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/
कार्यक्रम के दौरान ब्रांडेड सिलाई मशीन कंपनी सिंगर की ओर से छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई, ताकि वे सिलाई-कढ़ाई के कौशल को बेहतर तरीके से सीख सकें और भविष्य में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
कॉलेज प्रशासन और शिक्षिकाओं की मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ डीके मोदी, रेनू मोदी, निधि मोदी तथा कॉलेज की सलाहकार और पूर्व प्राचार्य डॉ रीता बख्शी सहित कॉलेज की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी ने छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
