बाबूगढ़ में सनसनीखेज वारदात : इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की गला रेतकर हत्या गोदाम में मिला खून से लथपथ शव

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Sensational incident in Babugarh: Electronics businessman murdered by slitting his throat. Blood soaked body found in warehouse IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)।
जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता रोड स्थित एक गोदाम में सो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। गुरुवार सुबह गोदाम में व्यापारी का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

घटना की जानकारी और मृतक का परिचय

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की संस्कार कॉलोनी निवासी विनोद अपने परिवार के साथ रहता था और बछलौता रोड पर अभय इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से उसकी दुकान और गोदाम था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात विनोद रोज की तरह अपने गोदाम पर सो गया था। गुरुवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंतित होकर परिजन गोदाम पहुंचे और अंदर देखा तो उनका होश उड़ गया। विनोद का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया था

इस खबर से मृतक की पत्नी रेखा, पुत्र अभिषेक और पुत्र अभय मौके पर पहुंचे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

सूचना मिलने पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह और थाना प्रभारी हापुड़ देहात नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया और इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

व्यापारी की हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a comment