मोदीनगर/नई दिल्ली (शिखर समाचार)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के निर्माण कार्य के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि एक्सप्रेसवे के भोजपुर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के कारण आसपास के गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से किसान अपनी समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें संतोषजनक समाधान नहीं मिला।
निर्माण कार्य सुचारु रूप से जारी रखने और किसानों को राहत देने का आग्रह
सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जिन किसानों को एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण परेशानी हो रही है, उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उनका कहना था कि इससे निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से जारी रह सकेगा और किसानों को भी राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/
सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित निर्णय भी लिया जाएगा।
