मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. रेनूका जैन गुप्ता ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में शिशु देखभाल कक्ष का किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Chief Income Tax Commissioner Dr. Renuka Jain Gupta inaugurated the infant care room at Ghaziabad Passport Office IMAGE CREDIT TO पासपोर्ट कार्यालय

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में महिला आवेदकों और महिला कार्मिकों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल कक्ष का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन आयकर विभाग गाजियाबाद की मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. रेनूका जैन गुप्ता (भारतीय राजस्व सेवा) द्वारा किया गया।

महिला कर्मचारियों और आवेदकों को सम्मानित किया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/youth-seriously-injured-in-hit-and-run-case-in-ghaziabad-2026-03-09

मुख्य अतिथि डॉ. रेनूका जैन गुप्ता ने कार्यालय की महिला कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं और प्रशासनिक व सरकारी संस्थानों में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने महिला कर्मचारियों को प्रेरित किया कि वे पूरे समर्पण और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय की महिला कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कार्यस्थल पर उन्हें सकारात्मक, सहयोगात्मक और सुरक्षित वातावरण मिलता है। शिशु देखभाल कक्ष की स्थापना से उन महिला कर्मचारियों और आवेदकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जो छोटे बच्चों के साथ कार्यालय आती हैं।

महिला संवेदनशील कार्य संस्कृति के प्रयास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) ने कहा कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यालय महिलाओं के प्रति संवेदनशील कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यालय के कुल कर्मचारियों में महिला कार्मिकों की भागीदारी 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। कार्यालय का प्रयास है कि भविष्य में महिलाओं की भागीदारी और सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाए।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल महिला दिवस मनाना ही नहीं बल्कि कार्यस्थल पर महिलाओं की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाना भी रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

Share This Article
Leave a comment