अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात का कार्यभार संभालेंगे राज करन नैय्यर

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Raj Karan Naiyyar will take charge as Police Commissioner for Law & Order and Traffic IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात के पद से आलोक प्रियदर्शी का स्थानांतरण होने के बाद अब उनकी जगह राज करन नैय्यर इस पद का कार्यभार संभालेंगे। मंगलवार को वह गाजियाबाद पहुंचे जहां गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने उनका स्वागत किया। राज करन नैय्यर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को मजबूत करेंगे।

कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर सख्त रुख, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

नई नियुक्ति के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की प्रमुख समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना उनकी प्राथमिकता होगी। आमजन को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वय व सख्त निगरानी के साथ कार्य किया जाएगा। ट्रैफिक से जुड़े कार्य को तेजी से किया जाएगा, जिससे जनता को जागरुक करते हुए सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment