30 वर्ष बाद फिर गूंजेगा नगर संकीर्तन, 11 मार्च से सनातन धर्म सभा का वार्षिकोत्सव आरंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After 30 years, Nagar Sankirtan will resonate again IMAGE CREDIT TO सनातन धर्म सभा

हापुड़ (शिखर समाचार) सनातन धर्म सभा (पंजीकृत), हापुड़ द्वारा इस वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन 11 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। यह धार्मिक उत्सव 14 मार्च तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से 8 बजे तक सभा भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत चारों दिनों में संकीर्तन, भजन और प्रवचन का क्रम चलेगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संतों और कथावाचकों की उपस्थिति रहेगी। सभा पदाधिकारियों के अनुसार इस बार का उत्सव विशेष महत्व का है क्योंकि लगभग तीन दशक बाद पुरानी परंपरा को फिर से जीवित करते हुए नगर संकीर्तन का आयोजन दोबारा शुरू किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को प्रातः 8 बजे नगर संकीर्तन का शुभारंभ लक्ष्मी नारायण मंदिर से होगा। संकीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। यह यात्रा मेरठ गेट, सर्राफा बाजार, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, बजाजा बाजार और कसेरठ बाजार मार्ग से होती हुई कोठी गेट स्थित सभा भवन पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

प्राचीन नगर संकीर्तन की परंपरा लौट आई: श्रद्धालुओं के उत्साह और समिति की मेहनत से जीवित होती संस्कृति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों पूर्व कोठी गेट स्थित सनातन धर्म सभा से नगर संकीर्तन की परंपरा नियमित रूप से निभाई जाती थी, जो समय के साथ बंद हो गई थी। अब श्रद्धालुओं की भावना और सहयोग को देखते हुए इस परंपरा को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं और समिति के सदस्य तन, मन और धन से व्यवस्था में जुटे हैं।
सभा भवन में आयोजित तैयारी बैठक में प्रधान रोहित गर्ग, मंत्री अशोक छारिया, कोषाध्यक्ष राजीव जिन्दल, उपमंत्री दीपांशु गर्ग, गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता (पूर्व सभासद), उपप्रधान तरुण गर्ग, राजेश अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकीर्तन में भाग लें और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Share This Article
Leave a comment