क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, महिला सहित एक पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Crossing Republic Police Seize Large Consignment of Marijuana, Male and Female Accused Arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने महिला अभियुक्ता ममता और पुरुष अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार करते हुए 2 किलो 236 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 57 हजार 900 रुपये की धनराशि भी बरामद की। यह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगिरों को बेचा करते थे। एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। अभियान के तहत पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नगदी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा दिनेश के खिलाफ 4 मुलादमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने भीमनगर में किराए का मकान ले रखा था और इसी किराए के मकान से वह इस काम को अंजाम दिया करते थे। ममता का पति गजेंद्र नेशनल हाईवे-9 से अज्ञात व्यक्ति से गांजे की सप्लाई लेता था। सप्लाई लेने के बाद उनकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाई जाती थी और राहगिरों को बेची जाता था।

Share This Article
Leave a comment