ऑपरेशन लंगड़ा : थाना मुरादनगर का वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Operation Langda: Wanted Criminal from Muradnagar Police Station Arrested in Encounter, Shot in the Leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना मुरादनगर से कई मुक़दमे में वांछित यासर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में यासर को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि थाना मुरादनगर पर यासर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना थाना मधुबन बापूधाम पर चल रही थी।

चेकिंग के दौरान भागा संदिग्ध, पुलिस से मुठभेड़: बदमाश घायल, अवैध पिस्टल बरामद

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

पुलिस को सूचना मिली थी कि यासर क्षेत्र में घूम रहा है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध वर्ना कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का ईशारा किया तो वह गाड़ी मोड़ कर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके गोली लग गई। यासर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, काले रंग की वर्ना कार बरामद की।

Share This Article
Leave a comment