भारत सिटी सोसायटी : 3 नाबालिग बहनों ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर किया सुसाइड

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bharat City Society: Three minor sisters committed suicide by jumping from the balcony of their flat. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोसायटी की अंदर नौवीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर 3 नाबालिग बहने प्राची उम्र – 16 वर्ष, निशिका उम्र – 14 वर्ष और उम्र- 12 वर्ष ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड बीती रात लगभग 2 किया गया, जिसकी अंदाजन वजह मोबाइल ऐप गेम बताया जा रहा है। सुसाइड की सूचना मिलते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया और चारों ओर मदद की चीख पुखार होने लगी। सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

PAKHI

गेम से मनमुटाव के बाद किशोरी ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाई, डायरी और मोबाइल बरामद

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

पूरा मामला थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी का है, जहाँ b1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में चेतन अपने परिवार के साथ रहते है। चेतन की दो बीवियां और पांच बच्चे है। बीती रात चेतन ने जब अपनी बेटियों को गेम खेलने से मना किया तो वह पानी पीने का बहाना बनाकर दूसरे कमरे में चली गई। उन्होंने कमरे के अंदर की सारी फोटो को फ्लेट हुए एक डायरी में नोट भी लिखा। इसके बाद उन्होंने अंदर से कैमरा बंद किया और फ्लैट की बालकनी से सीधा नीचे छलांग लगा दी। पिता चेतन ने बताया कि लगभग ढाई साल से इन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। यह तीनों क्लास में फेल हो गई थी और शर्म की वजह से स्कूल नहीं जा रही थी।

NISHIKA

इसी दौरान इन्होंने आपस में गेम खेलना शुरू कर दिया था, जिसमें बड़ी बेटी बस और बाकी की दोनों बेटियां असिस्टेंट बनती थी। दोनों छोटी बेटियां बड़ी बेटी की बात बिना सवाल के पूरा करती थी। बीती रात जब उन्होंने गेम खेलने से मना किया तो वह उसी बात से नाराज हो गई थी। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि मौके से मोबाइल और एक डायरी बरामद की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

PRACHI
Share This Article
Leave a comment