मेरठ रेंज में गणतंत्र दिवस पर अभेद्य सुरक्षा: 23 जोन और 79 सेक्टरों में बंटा परिक्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Impenetrable security in Meerut Range on Republic Day: the jurisdiction divided into 23 zones and 79 sectors, with sharp vigilance at every corner. IMAGE CREDIT TO POLICE

आरव शर्मा
मेरठ (शिखर समाचार)।
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के पावन राष्ट्रीय पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी चारों जनपदों (मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़) के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए हैं। पूरे परिक्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 23 जोन और 79 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 48 क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) तैनात रहेंगी।

30 राजपत्रित अधिकारियों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा

ALSO READ:https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ghaziabad/up-ghaziabad-police-detained-muslim-youth-accused-of-spitting-in-pond-of-golden-temple/articleshow/127393701.cms

सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद आला अधिकारी संभाल रहे हैं। इस अभियान में 7 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), 23 सीओ (CO) समेत कुल 30 राजपत्रित अधिकारी मैदान में रहेंगे। इनके साथ ही 100 निरीक्षक, 602 उप-निरीक्षक, 1891 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 544 होमगार्ड और पीएसी की 03 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल मिलाकर 3197 पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे को मजबूत करेंगे।

तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष नजर

परिक्षेत्र में इस बार भारी उत्साह देखा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार:

•तिरंगा यात्रा: कुल 105 तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी (बागपत-48, बुलंदशहर-23, हापुड़-20, मेरठ-14)।

•सांस्कृतिक कार्यक्रम: विभिन्न स्थानों पर 80 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

•चेकिंग प्वाइंट्स: सुरक्षा के लिहाज से 286 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहाँ सघन तलाशी अभियान चलेगा।

बॉर्डर पर सघन चेकिंग और ड्रोन पर पाबंदी

डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि जनपदों और रेंज की सीमाओं पर बैरियर लगाकर हर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली जाए। अवैध असलहों, शराब और विस्फोटकों की तस्करी रोकने के लिए स्थायी व अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। शहर के होटल, ढाबा, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड व एंटी-सैबोटेज टीमों द्वारा दिन-रात चेकिंग की जा रही है। विशेष रूप से छोटे ड्रोन के संचालन पर सख्त पाबंदी रहेगी और बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर कानूनी कार्यवाही होगी।

सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल’ पहरा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/change-in-noida-authoritys-leadership/

शांति भंग करने की कोशिश करने वालों और अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए सोशल मीडिया सेल को अलर्ट कर दिया गया है। भड़काऊ या नकारात्मक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, बाजारों में बाइक स्टंट करने वाले और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

शांति समितियों के साथ 109 गोष्ठियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/strict-crackdown-on-illegal-constructions/

जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए पुलिस ने अब तक धर्म गुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न विभागों (नगर निगम, रेलवे, बिजली विभाग) के साथ 109 शांति गोष्ठियां आयोजित की हैं। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment