प्रधानमंत्री ऋण योजना में घूसखोरी का पर्दाफाश, एक लाख रुपये लेते कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bribery in the Prime Minister's Loan Scheme exposed IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला हापुड़ में सामने आया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में तैनात एक विभागीय कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से संबंधित विभाग में अफरा तफरी मच गई है।

प्रधानमंत्री ऋण योजना से डेयरी की नई शुरुआत की तैयारी: राहुल पाल ने 27 लाख के ऋण के लिए किया आवेदन

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/namo-bharat-train-security-ghaziabad-republic-day-alert-137021930.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी राहुल पाल डेयरी व्यवसाय शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसने प्रधानमंत्री ऋण योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग (उघान विभाग) में 27 लाख रुपये के ऋण के लिए 30 दिसंबर को आवेदन किया था। इस योजना में 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, जिससे उसे व्यवसाय स्थापित करने में सहायता मिलनी थी।

आरोप है कि जिला पशुपालन विभाग में तैनात डीआरपी आदेश गौतम ने ऋण की फाइल आगे बढ़ाने और स्वीकृत कराने के बदले 13 जनवरी को ढाई लाख रुपये की अवैध मांग की। बाद में सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निरोधक टीम से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-noida-international-airport-large-scale/

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम हापुड़ पहुंची और गढ़ रोड पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घूस की पूरी राशि बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हापुड़ देहात कोतवाली ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment