चौराहों से सिटी पार्क तक खिलेगा कैलेंडुला, पुष्प प्रदर्शनी से पहले शहर में रंगत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The protest demanding the removal of toll from the city limits continued for the 26th day, with social and political organizations coming out in support. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख चौराहों, सड़कों के सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट जल्द ही ‘कैलेंडुला’ फूलों की छटा से सजे नजर आएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आगामी पुष्प प्रदर्शनी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष ‘कैलेंडुला’ को थीम फ्लावर के रूप में चुना है। इसी कड़ी में शहर के सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी फूल को प्राथमिकता के साथ रोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फूलों की रंगत से सजे शहर: कैलेंडुला पौधों के साथ तैयारियों में तेजी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/even-after-48-hours-the-identity-of-the-deceased-auto-rickshaw-rider-has-not-been-established-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14477-2026-01-16

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने उन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिन्हें शहर के गोलचक्करों, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को एडॉप्शन पर सौंपा गया है। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित स्थल पर केवल ‘कैलेंडुला’ के पौधे लगाए जाएं, ताकि फरवरी के अंत में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी से पहले फूल पूरी तरह खिल सकें।

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि एजेंसियों को यह कार्य पूरा करने के लिए अधिकतम पांच दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में पौधरोपण के साथ साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उद्यान विभाग की टीम नियमित रूप से निरीक्षण करेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा में 102 स्थलों पर कैलेंडुला की सजावट, शहर को मिलेगा एक समान पुष्प थीम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bike-stolen-from-outside-bank-recovered/

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में कुल 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। इन सभी स्थलों पर समयबद्ध तरीके से कैलेंडुला के पौधे लगाने होंगे, जिससे पूरा शहर एक समान थीम में रंगा नजर आए।

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 26, 27 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च को सिटी पार्क में किया जाएगा। प्रदर्शनी से पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर खिले कैलेंडुला न केवल प्रदर्शनी का संदेश देंगे, बल्कि शहरवासियों और आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। बैठक में उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार, अजित भाई पटेल सहित उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी एवं एडॉप्शन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment