गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मसूरी थाना क्षेत्र में सुनार के दोपहिया वाहन से सोने चांदी के आभूषण और बैग को चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किए है। इनके पास से चोरी किया गया चांदी और सोने का सभी सामान बरामद किया गया है। इनमें से एक शख्स पहले से ही सुनार का परिचित रहा है और उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद टीमों का गठन कर इन चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई थी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ते हुए जब सुनार के द्वारा शक जाते गए लोगों से पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। पुलिस के द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पकडे गए अपराधियों का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है और यह इनका पहला अपराध है। वहीं पुलिस इन तीनों के खिलाफत विधिक कार्रवाई कर रही है और पड़ताल भी लगी हुई है कि इस तरह की वारदात इन्होंने कहीं और भी अंजाम दी है या नहीं।
