ऑपरेशन लंगड़ा : मुठभेड़ में 2 हत्यारोपियों को ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Langra: 2 murderers arrested by Tronica City Police in encounter, shot in leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने दो हत्यारोपियों संदीप और दिव्यांश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में दोनों को गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से आलाकत्ल 2 देशी तमंचे, 2 खोखा कारतूस बरामद किए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 16/26 धारा 103 (1) BNS में अभियुक्तगण संदीप बसोया और दिव्यांशु को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अभियुक्तगण ने बताया कि वह आलाकत्ल की बरामदगी करा सकते है। उनकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल करने के उद्देश्य से जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल में पुलिस पहुंची तो अभियुक्तगण द्वारा पहले से छुपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्यवाही की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने बीती 6 जनवरी 2026 को सूफियान पुत्र मोहम्मद जहांगीर निवासी गली नंबर 9 वजीराबाद दिल्ली की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share This Article
Leave a comment