गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के लिए गाजियाबाद पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हाल में एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम योजना-2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार दिलवाते हुए उसकी जान बचाई जा सके। बैठक में सभी को बताया गया कि घायल को अस्पताल पहुंचने वाले को किसी भी कानूनी प्रक्रिया से दूर रखा जाए और उसे 25000 की प्रोत्साहन राशि दिलवाई जाए। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत घायल को डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुहैया कराया जाएगा। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को गोल्डन आर के बारे में भी पूर्ण जानकारी बैठक में दी गई और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ठोस कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। सभी थाना अध्यक्षों को आदेशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में इस योजना का प्रचार प्रसार करें, जिससे घायलों की मदद के लिए लोग आगे आए। एनआईसी के इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस के मैनेजर शांति भूषण तिवारी ने बैठक में कि इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस के माध्यम से रोड हादसों का डाटा संग्रहण किया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करते हुए उन्हें कम करने पर काम किया जा सके। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन भी मौजूद रहे।
