तीसरे दिन भी जारी जल गुणवत्ता की पड़ताल, 18 से अधिक सेक्टरों में 80 से ज्यादा स्थानों से लिए गए नमूने

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Water quality investigation continues for the third day, samples taken from more than 80 locations in more than 18 sectors IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा एहतियातन शुरू किया गया जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान तीसरे दिन भी व्यापक स्तर पर जारी रहा। इस दौरान 18 से अधिक सेक्टरों, गांवों और आवासीय क्षेत्रों में 80 से ज्यादा घरों व स्थानों से पानी के नमूने लेकर रैंडम जांच की गई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की गुणवत्ता जांच: टीम ने विस्तृत प्लॉट और सेक्टरों में किया परीक्षण

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/temperature-in-ghaziabad-will-drop-further-from-tomorrow-136916466.html

तीसरे दिन जांच टीमों ने डेल्टा सेक्टर एक, दो व तीन, ईटा सेक्टर एक व दो, पाई सेक्टर एक, सेक्टर 33, स्वर्णनगरी, थीटा सेक्टर एक, म्यू सेक्टर एक, दो व तीन, सिग्मा, जैतपुर, साकीपुर के छह प्रतिशत प्लॉट क्षेत्र सहित ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न आवासीय सोसायटियों में पहुंचकर पानी की गुणवत्ता परखी।

जांच के दौरान टीडीएस मीटर, पीएच किट और क्लोरीन जांच उपकरणों का उपयोग किया गया। टीमों को अब तक लिए गए सभी नमूनों में पानी निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके साथ ही जांच दल ने मौके पर मौजूद निवासियों से संवाद कर जलापूर्ति को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों ने प्राधिकरण की इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे जनहित में जरूरी कदम बताया।
इस चार दिवसीय अभियान की निगरानी प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव स्वयं कर रहे हैं। पूरे शहर में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक ए. के. सिंह के नेतृत्व में कार्य क्षेत्रवार आठ टीमें गठित की गई हैं, जो जलापूर्ति लाइनों में रिसाव, सीवर जाम या ओवरफ्लो तथा नालों, सीवर और जल कनेक्शन बिंदुओं की गहन जांच कर रही हैं।

पानी की रैंडम जांच अभियान अंतिम चरण में: विशेषज्ञ टीमों ने स्वतंत्र परीक्षण भी शुरू किया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/speed-of-development-on-dasna-mussoorie-roads/

रविवार को अभियान का तीसरा दिन रहा, जबकि सोमवार को यह रैंडम जांच अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम औद्योगिक अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला की दो टीमें भी स्वतंत्र रूप से पानी के नमूनों की जांच कर रही हैं।

प्राधिकरण की प्रतिबद्धता
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में शुद्ध और सुरक्षित जलापूर्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चार दिवसीय अभियान के बाद भी जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक कार्य किए जाते रहेंगे।
दूषित पानी की सूचना यहां दें
यदि किसी क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति की जानकारी मिलती है तो तुरंत प्राधिकरण के जल विभाग को सूचित करें। इसके लिए वरिष्ठ प्रबंधक जल के मोबाइल नंबर 9205691408 और प्रबंधक जल के मोबाइल नंबर 8937024017 जारी किए गए हैं। सूचना मिलते ही प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का शीघ्र समाधान कराएगी।

Share This Article
Leave a comment