डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर हुई जनसुनवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Public hearing was held at the district headquarters IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट​ कार्यालय में डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। डीएम की जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने सभी ​प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय​ निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही ​सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति शंकर लाल निवासी काशीराम प्रताप विहार
रोजगार हेतु खोखा लगाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से कुछ दिन पूर्व मदद गुहार लगायी थी जिससे कि वह स्वावलम्बी बन सके, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उसकी मदद की गयी। आज दिव्यांग ​​व्यक्ति ने डीएम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्ति किया और आगे उसे कोई परेशानी ना हो इसके लिए उनसे निवेदन किया। डीएम ने उसे एक पत्र जारी करवाने हेतु स्टाप को निर्देशित किया और अपना नम्बर देते हुए समस्या होने पर सम्पर्क करने के लिए कहा। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम एल/ए वि​वेक मिश्र, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, ​सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment