193.82 करोड़ की रिकॉर्ड नीलामी से जीडीए की तिजोरी लबालब, शास्त्रीनगर हॉकी स्टेडियम पर लगी सबसे ऊंची बोली

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
GDA's coffers filled with record auction of 193.82 crores, highest bid on Shastrinagar Hockey Stadium IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)|

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा वर्ष 2025 की पहली नीलामी में ही जबरदस्त सफलता दर्ज की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 जनवरी को लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में आयोजित नीलामी में विभिन्न आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों को लेकर बोलीदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस नीलामी के जरिए जीडीए को कुल 193.82 करोड़ रुपये की आय हुई, जो अपेक्षा से कहीं अधिक रही।

नीलामी में निवेशकों की जबरदस्त जंग, रिज़र्व प्राइस को पीछे छोड़ती बोलियों ने रचा रिकॉर्ड

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-tragic-death-of-5-year-old-in-open-drain-in-ghaziabad-sparks-outrage-201767879951531.html

नीलामी के दौरान सभागार में माहौल बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। एक-एक भूखंड पर कई-कई बोलीदाता नजर आए और अंतिम समय तक ऊंची बोली लगाने की होड़ मची रही। जीडीए की संपत्तियों को खरीदने के लिए निवेशकों में इतना उत्साह था कि कई भूखंड अपने रिजर्व प्राइस से काफी अधिक कीमत पर बिके।
मधुबन-बापूधाम योजना रही सबसे आगे

नीलामी में सबसे ज्यादा आकर्षण मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना का रहा, जहां ग्रुप हाउसिंग के कुल आठ भूखंड बेचे गए। योजना के पाकेट-ए में स्थित 2382.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंडों का रिजर्व प्राइस 52,500 रुपये प्रति वर्गमीटर तय था, लेकिन ये भूखंड क्रमशः 66,500, 67,100 और 67,300 रुपये प्रति वर्गमीटर की ऊंची दरों पर बिके। इन तीनों भूखंडों से ही जीडीए को करीब 47.86 करोड़ रुपये की आय हुई।

मधुबन-बापूधाम में ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स पर करोड़ों की बारिश, रिज़र्व प्राइस ध्वस्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-campaign-on-professionals-and-fake/

इसी योजना में 8875 वर्गमीटर का ग्रुप हाउसिंग भूखंड रिजर्व प्राइस से अधिक 53,200 रुपये प्रति वर्गमीटर की बोली पर 47.21 करोड़ रुपये में बिका, जबकि 8355 वर्गमीटर का भूखंड 53,000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से 44.24 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ।

इसके अलावा 1353 वर्गमीटर का कन्वीनियंट शॉपिंग भूखंड रिजर्व प्राइस से 300 रुपये अधिक की बोली पर 71.43 लाख रुपये, 1365 वर्गमीटर का व्यवसायिक भूखंड 79,000 रुपये प्रति वर्गमीटर की अधिकतम बोली पर 10.78 करोड़ रुपये और 3190 वर्गमीटर का मिक्स लैंड यूज भूखंड रिजर्व प्राइस से 2300 रुपये अधिक की बोली पर 23.06 करोड़ रुपये में बिका।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 4

कुल मिलाकर मधुबन-बापूधाम योजना में ही आठ भूखंडों की बिक्री से लगभग 173.86 करोड़ रुपये की आय हुई।इंदिरापुरम और शास्त्रीनगर में भी जमकर लगी बोली

इंदिरापुरम विस्तार योजना के बी-ब्लॉक में 260 वर्गमीटर का व्यवसायिक भूखंड 11 करोड़ 50 लाख रुपये में और 135 वर्गमीटर का व्यवसायिक भूखंड 23 करोड़ 33 लाख 55 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
वहीं शास्त्रीनगर योजना में हॉकी स्टेडियम की नीलामी ने सबका ध्यान खींचा, जहां इसका रिजर्व प्राइस 3,99,300 रुपये से बढ़कर सीधा 8,99,000 रुपये तक पहुंच गया, जो इस नीलामी की सबसे बड़ी और चर्चित बोली रही। कुल मिलाकर वर्ष की पहली ही नीलामी में मिले जबरदस्त प्रतिसाद से जीडीए उत्साहित है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाली नीलामियों में भी निवेशकों का यही भरोसा बना रहा तो प्राधिकरण को राजस्व के मोर्चे पर और मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment