गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर नव वर्ष के प्रथम दिन उत्साह का माहौल बना रहा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों से भी मुलाकात करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नए वर्ष 2026 के टारगेट भी दिए गए, जिसमें मुख्य रूप से चल रहे कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश दिए गए। निगम अधिकारी, पार्षदों के साथ-साथ जिले के कई मुख्य अधिकारी भी नगर निगम पहुंचे तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा शहर हित में संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए चर्चा की। इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाओं तथा डीवीएफ टीम ने भी नव वर्ष पर नगर आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने निगम में आए हुए आगंतुकों से मुलाकात करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और निगम के समस्त विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए 2026 में 6 महीने के भीतर जून तक 14 चल रहे कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग को सीएमग्रिड फेस 2 के कार्य, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, विजयनगर कार्यालय, सेफ सिटी के अंतर्गत 350 कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य, कारकस प्लांट का कार्य। उद्यान विभाग संबंधित उपवन योजना का कार्य, बायोडायवर्सिटी पार्क का कार्य, मियांवकी पद्धति को बढ़ाने का कार्य, इसी के साथ तीसरे एबीसी सेंटर जो की विजयनगर में बन रहा है उसको जनवरी माह में पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से कहा गया तथा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए कहा गया। जलकल विभाग से बायो सीएनजी प्लांट का कार्य, विजयनगर में गंगाजल का कार्य। प्रकाश विभाग के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन पर 100 पॉइंट स्थापित करने का कार्य तेजी से करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
