एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुई नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Narco Co-ordination Center meeting was held under the chairmanship of ADM City Vikas Kashyap IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मादक पदार्थों नारकोटिक्स की बिक्री व तस्करी को गाजियाबाद में रोकने के लिए महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आहूत हुई। बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को अधिक तेज करने की आवश्यकता है। गाजियाबाद में सतर्कता और इण्टेलिजेंस को बेहतर करना होगा एवं जनपद की अन्तर्राज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास और सुरक्षा की दृष्टि से सीमा प्रबन्धन अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय है। इसे एक मुहिम का रूप देना होगा। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों, अस्पताओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से सम्बंधित जो भी कार्य नियमानुसार किये जा सकते है, वह किये जाये। अभियान के तहल विद्यालय के समीप गुटका, सिगरेट आदि के क्रय-विक्रय पर पाबंदी लगाई जाएं। उन्होने कहा कि स्कूलों द्वारा नशा मुक्ति के अन्तरर्गत विद्यार्थियों से वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। उन्होने जीआरपी, आरटीओ, परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि जो लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे है, उनको पकड़ा जा सके और युवाओं को नशा से दूर रखा जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि सभी दवा की दुकानों का निरीक्षण करें एवं बगैर लाइसेंस के नारकोटिक्स रखने वाले मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यूपीएसआरसीटी गाजियाबाद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टोप, बस स्टेण्ड के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री हेतु दिशा-निर्देशों एवं नियमावली को पुलिस विभाग सहित सम्बंधित विभागों के साथ शेयर की जाएं। आगामी बैठकों में उच्च शिक्षा विभाग व श्रम विभाग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएं। उन्होने कहा कि कोडिन की गलत खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगाने हेतु प्रभावी कार्य किये जाएं।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नारकोटिक्स सेल, खाद्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, डीपीओ, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment