गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नववर्ष से पहले ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्क्स निकलते हुए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निरंतर अपील की जा रही है। रविवार को थाना सिहानी गेट क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम उपासना पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक सिहानी गेट कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी महिला रितु स्वामी, मिशन शक्ति टीम, एण्टी रोमियो स्क्वॉड थाना सिहानी गेट व नगर जोन की महिला पुलिस बल के साथ थाना सिहानी गेट क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं लोगों से अपील की गई कि वह क्षेत्र में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देते ही तुरंत पुलिस से संपर्क करें। क्षेत्र के अंदर किसी भी तरह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ना नहीं चाहिए। अगर किसी ने भी लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
