गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Grand organization of Nari Shakti Abhinandan program on 141st foundation day of Congress in Gautam Buddha Nagar IMAGE CREDIT TO CONGRESS

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज अपने 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया और विशेष रूप से नारी शक्ति को सम्मान देने पर जोर दिया गया।

झंडा फहराने और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने लिया देश की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/bjp-state-president-pankaj-chaudhary-reached-ghaziabad-136797495.html

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराने और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गान से हुई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता कांग्रेस की आत्मा है। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ही जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है।

कांग्रेस का नारी सम्मान: नेतृत्व और अधिकार में महिलाओं को हमेशा दी अग्रणी भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/there-was-panic-in-the-area-due-to-the-murder/

अध्यक्ष ने नारी शक्ति की महत्ता पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को नेतृत्व, सम्मान और अधिकार देने में कांग्रेस ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान समय तक कांग्रेस ने महिलाओं को निर्णायक भूमिका में आगे बढ़ाया है। आज का अभिनंदन कार्यक्रम महिलाओं के योगदान और सम्मान को नमन करने का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित महिलाएँ इस प्रकार रही जिसमें रानी देवी, डॉ इतिका, शेफ छाया सरकार, व्यवसायी रानी सिंह, प्रीति रंजन सिंह, मेधावी छात्रा वर्षा सिंह, कुसुम सिंह वाल्मीकि, सुनीता वाल्मीकि, व्यवसायी आकांक्षा, अर्चना शर्मा आदि प्रमुख थी। इन महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कांग्रेस द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों की सराहना की।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 19

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही वह राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक आरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के अवसर दिए। उन्होंने नारी शक्ति को और अधिक संगठित कर देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजन थे जिसमें बिन्नू भाटी, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, पुनीत मावी, कपिल भाटी, कैलाश बंसल, धर्मबीर प्रधान, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह, तनवीर अहमद, हरेन्दर शर्मा, प्रिंस भाटी, सुबोध भट्ट, गजन प्रधान, सचिन जीनवाल, देवेश चौधरी, सचिन शर्मा, रमेश चंद जीनवाल, गौरव वसिष्ठ, प्रभात नागर, जय प्रसाद, मेहर चंद, नदीम प्रधान, अमित, सचिन भाटी, रवि कुमार, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, बाबूलाल, ए० के० वर्मा, के० के० शर्मा, इंद्रेश कुमार आदि प्रमुख थे।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने संकल्प लिया कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाते हुए संविधान, लोकतंत्र और नारी सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष सतत जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment