मुरादनगर कस्बे में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई इमरान की हत्या, उवेद ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Imran was shot dead in broad daylight in Muradnagar town, Uved reached the police station and surrendered IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुरादनगर कस्बे बाजार में दिनदहाड़े 46 वर्षीय इमरान की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही बाजार में भीड़ एकत्रित हो गई और उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए उवेद नामक व्यक्ति ने खुद थाना मुरादनगर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके अलावा पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और उवेद से पूछताछ कर रही है। मृतक इमरान के भाई दानिश ने बताया कि वह 2007 में हत्या के आरोप में जेल गया था और जेल से बाहर आने के बाद दूध का काम कर रहा था। शनिवार को वह मुरादनगर कस्बे में साइकिल की दुकान पर बैठा था, इस दौरान बाइक पर सवार होकर चार लोग आते है और इमरान पर तीन फायरिंग करते है, जिसमें इमरान को दो गोली लगती है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। डॉक्टर ने इमरान को मृत घोषित कर दिया है, वहीं गोली चलाने की जिम्मेदारी लेते हुए उवेद ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस अन्य तथ्यों पर भी जांच करने में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.42.38 PM 10
Share This Article
Leave a comment