लखनऊ /गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत @ 2047 में गाजियाबाद नगर निगम की बढ़ती रफ़्तार को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए गए, जिसमें गाजियाबाद में चल रहे स्मार्ट सिटी योजना,अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना व अन्य योजना के कार्यों को विस्तार से बताया गया। गाजियाबाद नगर निगम शहर में निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 2047 तक गाजियाबाद नगर निगम पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनेगा, जिसकी योजना के क्रम में निर्णय लेते हुए कार्य कर रहा है। गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत और विश्व में भी अपनी पहचान बना रहा है। गोमती नगर एक्सटेंशन लखनऊ स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत 2047 के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अनुज कुमार झा निर्देशक नगर निकाय उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर रहे नगर निकायों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास माननीय मंत्री एके शर्मा उपस्थित रहे तथा नगर विकास प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनके समक्ष गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के चल रही कार्यों तथा प्लानिंग को साझा किया गया, जिसकी प्रशंसा उपस्थित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने बताया कि महापौर सुनीता दयाल कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में वर्तमान में विकास कार्य तेजी से चल रहे है, जिसमें सीएमग्रिड से लेकर स्पोर्ट्स कंपलेक्स व अन्य कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कराए जा रहे है। इसके अलावा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भी शहर में निरंतर प्रतिदिन की कार्यशैली में भी विशेष बदलाव जनहित में किए गए है, जिसमें गाजियाबाद नगर निगम को हाईटेक पद्धति से कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतर तथा आत्मनिर्भर नगर निकाय बने योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है। 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत में गाजियाबाद नगर निगम की अहम भूमिका रहेगी।

