गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का बड़ा कदम: मधुबन बापूधाम में भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों को मिला उनका हक, 372 भूखण्डों का पारदर्शी आवंटन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
major step by Ghaziabad Development Authority IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के अंतर्गत 800 एकड़ भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को विकसित आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाया। आज लॉटरी प्रणाली के माध्यम से नंबरिंग ड्रॉ का सफल आयोजन कर किसानों से किया गया वादा पूरा किया गया। यह आयोजन 27 नवंबर 2025 को हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में सुबह 11 बजे आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर सचिव ने की। इस अवसर पर विशेषकार्याधिकारी, संयुक्त सचिव, प्राधिकरण अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। योजना संख्या 791 (2010) और योजना संख्या 828 (2013) में प्राप्त आवेदनों के आधार पर अर्जित भूमि के अनुपात में 6/4 प्रतिशत विकसित आवासीय भूखण्ड देने का जो वचन प्राधिकरण ने किसानों से किया था, उसे आज पूरी पारदर्शिता के साथ अमल में लाया गया।

लॉटरी ड्रॉ में 372 भूखण्डों का आवंटन

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-strict-action-against-21-blos-for-negligence-in-voter-list-update-in-ghaziabad-201764253895208.html

आज आयोजित पारदर्शी लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से कुल 372 भूखण्डों का आवंटन किया गया, जिनमें 40 वर्गमीटर के 162 भूखण्ड, 60 वर्गमीटर के 90 भूखण्ड और 90 वर्गमीटर के 120 भूखण्ड शामिल रहे। कुल 370 किसानों को उनके अधिकार का विकसित आवासीय भूखण्ड प्राप्त होने पर किसानों में उत्साह और संतोष का वातावरण देखने को मिला।

अगले चरण में होंगे बड़े आकार के भूखण्डों का आवंटन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/women-employee-sexual-harassment-act-2013/

प्राधिकरण ने घोषणा की है कि आगामी शुक्रवार को शेष 277 पात्र किसानों के लिए भी लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा, जिसमें 150 वर्गमीटर से लेकर 2382 वर्गमीटर तक के बड़े आकार के भूखण्ड शामिल रहेंगे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पारदर्शिता, न्याय और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए किसानों के हितों की सुरक्षा तथा विकास योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए निरंतर कार्यरत है।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 6.26.09 PM
Share This Article
Leave a comment