गाजियाबाद के गोलचक्करों और जंक्शनों में होने जा रहा बड़ा बदलाव सड़कों लैंडस्केपिंग व लाइटिंग को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास लुक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major changes coming to roundabouts and junctions in Ghaziabad; roads, landscaping, and lighting to get a world-class look IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने आज देर शाम अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाओं, आगामी योजनाओं तथा क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से संचालित कार्यों का गहन परीक्षण किया गया।

गाजियाबाद का नया अवतार: उपाध्यक्ष के तेज़ और निर्णायक कदम शहर को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-gets-two-new-trains-check-timing-route-details-40050232.html

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद शहर की सौंदर्य, यातायात व्यवस्था और आधुनिक संरचना को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब तेज़ और निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के सभी प्रमुख गोलचक्करों, सेंट्रल वर्ज, प्रवेश द्वारों, लैंडस्केपिंग, उद्यानिकीकरण और स्ट्रीट लाइटिंग को अत्याधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाए, ताकि शहर का समग्र रूपांतरण दीर्घकालिक हो और नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि जब शहर सुंदर, सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत होगा, तो प्राधिकरण की योजनाओं में आमजन की रुचि और निवेश दोनों बढ़ेंगे।

WhatsApp Image 2025 11 24 at 8.06.51 PM 1

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
जिसमें जिन योजनाओं में फ्लैट अविक्रीत हैं, उनमें विशेष कैंप लगाकर और व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर तेजी से विक्रय सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों की रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर सभी आवंटियों से दूरभाष पर संपर्क कर सूचना दी जाए। शहर के प्रमुख गोलचक्करों और जंक्शनों के आधुनिकीकरण हेतु विस्तृत प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत किया जाए। अभियंत्रण अनुभाग के दो अधिकारियों को विकसित शहरों का अध्ययन दौरा कराया जाए, ताकि वहां की ट्रैफिक मैनेजमेंट और राउंडअबाउट डिजाइन की श्रेष्ठ पद्धतियों को गाजियाबाद में लागू किया जा सके।

उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद का विकास अब केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गुणवत्ता, तकनीक, सौंदर्य और वैश्विक स्तर की सुविधाओं का संयुक्त ढांचा ही शहर के भावी स्वरूप को निर्धारित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि सभी निर्देश समयबद्ध रूप से लागू होते हैं, तो आने वाले समय में गाजियाबाद स्मार्ट, आकर्षक और आधुनिक शहरों की श्रेणी में प्रमुख स्थान हासिल करेगा।

Share This Article
Leave a comment