मधुबन बापूधाम में तेज़ी से बदलती तस्वीर: विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ी, गुणवत्ता पर सख़्त निगरानी, प्राधिकरण ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

राष्ट्रीय शिखर
4 Min Read
The face of Madhuban Bapudham is changing rapidly IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा आज मधुबन बापूधाम योजना का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन किया और परियोजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना: निरीक्षण में सुधार और अनुरक्षण पर जोर

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/swaran-jayanti-puram-and-bhaurao-devras-colony-transferred-to-nagar-nigam-for-better-development-projects/3015516

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 856 भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकांश कार्य संतोषजनक पाए गए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित आवंटियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को बिना किसी विलंब के पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही EWS, LIG एवं काशीराम आवास श्रेणियों के अंतर्गत पूर्व में निर्मित भवनों, पार्कों और आंतरिक मार्गों का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने व्यापक अनुरक्षण एवं सुधार कार्य कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि निवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान 02BHK अफोर्डेबल हाउसिंग योजना की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। उपाध्यक्ष ने इन आवासों के प्रचार-प्रसार को तेज़ करने और योजना क्षेत्र की उपलब्ध रिक्त भूमि पर व्यावसायिक एवं आवासीय मिश्रित उपयोग वाले सेक्टर विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। इसी क्रम में बुनकर मार्ट (कन्वेंशन सेंटर) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई, जहाँ उन्होंने कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष ज़ोर दिया। साथ ही परिसर के आसपास स्थित मार्गों पर उच्चस्तरीय हरित विकास और चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

नई कार्यालय बिल्डिंग का निरीक्षण: सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण को प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/story-evoked-a-flood-of-devotional-emotion/

प्राधिकरण की नई कार्यालय बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रैप-4 के सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और नियमित रूप से पानी का छिड़काव जारी रखने पर बल दिया। वहीं योजना में स्थित राउंडअबाउट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोलचक्कर विकसित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें स्थानीय नागरिकों की सुविधा, बच्चों के लिए मनोरंजन स्थल और विकसित भारत थीम पर आधारित सौंदर्यीकरण शामिल होगा। इसके अतिरिक्त 45 मीटर मास्टर प्लान रोड (नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड) के निर्माण कार्य को ग्रैप अवधि समाप्त होते ही प्राथमिकता पर शुरू करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजना से जुड़े सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी एजेंसी द्वारा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्कों के उच्चस्तरीय विकास, बेंच, वॉकिंग पाथ, प्रकाश व्यवस्था, सेंट्रल वर्ज और हरित पट्टी की नियमित कटाई-छंटाई, रेलिंग की रंगाई तथा समग्र सौंदर्यीकरण कार्य को भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 11 23 at 8.13.54 PM

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण निरंतर इस लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है कि मधुबन बापूधाम को एक आधुनिक, सुरक्षित, सुविकसित और उत्कृष्ट आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ नागरिकों को उन्नत जीवनस्तर और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

Share This Article
Leave a comment