गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों को गणना प्रपत्र वितरित किये जा रहे है। वहीं भरे हुए गणना प्रपत्र निर्वाचकों से प्राप्त भी बीएलओ के द्वारा ही किये जा रहे है। रविन्द्र कुमार माँदड़ जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी गाजियाबाद ने नागरिकों से अपील कि वह एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने घर-घर भ्रमण के दौरान भरे हुए गणना प्रपत्र को बीएलओ को उपलब्ध कराए, जिसकी एक कॉपी भी बीएलओ से प्राप्त करें। भरे हुए गणना प्रपत्र के साथ किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील की, जिससे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण जैसे निर्वाचन महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण किया जा सके।
