गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर में विकास योजनाओं को परवान चढ़ाने के अलावा यहां की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने में जुटे हुए है। शहर के व्यवस्थित इलाकों को जाममुक्त करने के लिए प्लानिंग करनी उन्होंने शुरू कर दी है। एक्सपर्ट टीम के साथ इस काम को अमली जामा पहनाने के लिए उन्होंने बैठक की। प्रथम चरण में चार स्थानों का चयन करते हुए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। प्रथम चरण में नगर निगम आरडीसी राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, शेषनाग द्वारा, काला पत्थर रोड पर स्टालिन आरक्षण करते हुए प्लान तैयार करेगा, जिसमें एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप की टीम को कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम जाम वाले स्थान का चयन करते हुए जाम से निजात दिलाने की कार्यवाही को प्रारंभ कर रहा है, जिसमें ऐसे हॉटस्पॉट वाले स्थान का चयन किया जाएगा। प्लानिंग करते हुए जाम खत्म करने के लिए मॉडल तैयार किया जाएगा। प्रथम चरण में चार स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर पार्किंग की स्थिति को बदलते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते जायगा।आवश्यकता को देखते हुए यू टर्न बनाने का कार्य भी कराया जाएगा।
