यातायात माहअभियान-2025 : पुलिस ने वॉकथॉन का किया आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Traffic Awareness Month Campaign-2025: Police organized a walkathon IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। यातायात माहअभियान-2025 के तहत पुलिस सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक कर रही है। रविवार को अभियान के तहत पुलिस ने वॉकथॉन का आयोजन किया, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों ने रोड पर निकाल कर लोगों को जागरूक किया। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर वॉकथॉन का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत
पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर की। इसी कड़ी में कविनगर रामलीला ग्राउंड से कार्यक्रम शुरू किया गया और शहर शहर के प्रमुख चौराहों से रैली को निकलते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। रैली में स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं और पुलिस कर्मी शामिल थे, जिन्होंने विभिन्न स्लोगन वाले प्लेकार्ड लेकर यातायात नियमों के पालन करने का संदेश लोगों को दिया। कार्यक्रम में गायक मासूम शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस दौरान कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ तभी कम होंगी जब हर नागरिक यातायात नियमों को अपनी जिम्मेदारी समझे। इसके अलावा एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे माह शहर में कई जागरूकता कार्यक्रम और वर्कशॉप आयोजित किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा का संदेश हर उम्र के लोगों तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि परिवार और समाज सुरक्षित रहे। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल सराहनीय है। रैली द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। यह संदेश हर घर तक पहुँचना चाहिए। रैली में बच्चों ने स्लोगन लगाए और लोगों ने उत्साह के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। यह आयोजन शहर में यातायात जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।यातायात नियमों का पालन सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment