शामली (शिखर समाचार)।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को जनपद शामली के RK Farm, Un में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड ऊन के 72, नगर पंचायत गढ़ी पुख्ता के 4, नगर पंचायत ऊन के 2 तथा नगर पंचायत झिंझाना के 4 सहित कुल 82 जोड़ों का विवाह एवं निकाह पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। इसमें 54 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
मुख्य अतिथिगण और कार्यक्रम का संचालन
समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य Mohit Beniwal तथा ब्लॉक प्रमुख ऊन Rampal Singh उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी Vinay Kumar Tiwari, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण Premchand और जिला समाज कल्याण अधिकारी Ritu Rastogi सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री, जैसे चांदी की पायल, बिछिया और वस्त्र दिए जाते हैं, जबकि 15 हजार रुपये तक की राशि मैरिज हॉल, टेंट, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की जाती है।
योजना की लाभ और वितरण व्यवस्था
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए पहुंचाया जा रहा है। इस वर्ष से बायोमैट्रिक और फेसियल उपस्थिति दर्ज होने के बाद ही जोड़ों का विवाह या निकाह संपन्न कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए और समारोह के अंत में सभी नवदंपत्तियों को लड्डू और ड्राई फ्रूट की टोकरियां तथा निर्धारित उपहार सामग्री देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
