6.5 एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त: निर्माण खंड-1 की बड़ी कार्रवाई, 425 करोड़ की जमीन कब्ज़े से छुड़ाई

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
6.5 acres of land cleared of encroachment: Major action by Construction Block-1, recovering land worth ₹425 crore from illegal possession IMAGE CREDIT AWAS VIKAS PARISHAD

गाज़ियाबाद(शिखर समाचार)। वसुंधरा योजना के सेक्टर-1, 2A और 4 में लंबे समय से खाली पड़ी इंस्टीट्यूशनल, हेल्थ सेंटर और होटल उपयोग की भूमि पर विगत पर्वों की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए लगभग 200 से 250 झोपड़ी-झुग्गियों द्वारा धीरे-धीरे अवैध कब्ज़ा कर लिया गया था। यह अतिक्रमण कई हिस्सों में फैल गया था, जिससे न केवल योजना की सुंदरता प्रभावित हो रही थी बल्कि भविष्य की विकास परियोजनाएं भी बाधित हो रही थीं।

अवैध कब्जों और बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ प्रशासन ने 6.5 एकड़ क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों की स्थिति पर की नजर

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-three-robbers-arrested-in-ghaziabad-encounter-after-attempting-to-scam-women-201761748512769.html

सूत्रों के अनुसार, इन झुग्गियों ने अलग-अलग सेक्टरों में फैली करीब 26,570 वर्ग मीटर (लगभग 6.5 एकड़) भूमि पर कब्ज़ा कर लिया था। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बाहरी लोगों द्वारा अवैध निर्माण और बिजली-पानी के कनेक्शन लेने की कोशिशें की जा रही हैं।

आज निर्माण खंड-1 की टीम ने प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से ही अभियान चलाया। टीम ने मौके पर पहुँचकर अतिक्रमणकारियों के विरोध का डटकर सामना किया और सभी झुग्गियों को हटवाते हुए पूरी भूमि को कब्ज़े से मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए थे।

टीम निर्माण खंड-1 की कार्रवाई से 425 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि सुरक्षित, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में मिली बड़ी सफलता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dig-naithani-conducted-a-strict-review/

टीम निर्माण खंड-1 की इस सशक्त कार्रवाई से करीब 425 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को बचाया गया है। यह कार्रवाई वसुंधरा योजना में अतिक्रमण पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

वसुंधरा योजना में यह अभियान आने वाले दिनों में अन्य अवैध कब्ज़ों को हटाने की दिशा में भी प्रेरणा बनेगा। प्रशासन का कहना है कि अब ऐसी सभी खाली पड़ी जमीनों की निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह के अतिक्रमण की पुनरावृत्ति न हो

WhatsApp Image 2025 10 29 at 7.40.51 PM
Share This Article
Leave a comment