धूमधाम से मनाया गया 57वां वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
57th anniversary and Hanuman Janmotsav celebrated with great pomp and splendor IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)। सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 57वें वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तमाल कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथा प्रवचन में हनुमान और धन्ना जट की भक्ति

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कथा के प्रवक्ता आचार्य संजीव ‘कपिल’ महाराज ने अपने प्रवचन में भक्त शिरोमणि हनुमान और धन्ना जट की भक्ति, सेवा और समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और निष्काम सेवा से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन और भव्य भंडारा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस दौरान मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं के लिए अनिरुद्ध गर्ग और नितिन चुग द्वारा सुंदर पोशाक अर्पित की गई, वहीं विनोद मित्तल ने हनुमान के चरणों में चांदी का मुकुट भेंट कर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर में सजे भव्य फूल बंगले में हनुमान के बाल स्वरूप के दिव्य दर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष और सहयोगियों का योगदान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित ग्रोवर, गोविंद नरूला, हंस राज सहगल, बलदेव राज चुग, अश्वनी छाबड़ा, गिरीश खरबंदा, रोकी गाबा, मानस खरबंदा, मनोज चुग, पवन नरूला, पुष्पा खरबंदा, ऊषा सेठी, विमला सहगल और दया मेंहदीरत्ता सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.34.32 PM
Share This Article
Leave a comment