गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
गाज़ियाबाद जिला न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाज़ियाबाद ने की। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय, सिविल न्यायालय, रेलवे दावा अधिकरण सहित विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों ने प्रतिभाग किया।
लोक अदालत में 1.86 लाख मामलों का निपटारा, वैवाहिक विवादों से लेकर मोटर क्लेम तक समझौते से समाधान
लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 1,86,634 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 66,608 लंबित मामलों और 1,31,515 प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान हुआ। समझौते के आधार पर कुल 233 वैवाहिक विवाद सुलझाए गए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित 78 मामलों का निपटारा कर पीड़ितों को 32,30,91741 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
आज आयोजित लोक अदालत में बैंकों से जुड़े लोन रिकवरी और सीआरपीसी से संबंधित कुल 434 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 3,04,07,730 रुपये की वसूली के आदेश पारित हुए।
राज्य कर विभाग के 11,931 मामलों का निस्तारण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/madhuban-bapudham-police-arrest-one-robber/
इसके अलावा राज्य कर विभाग से जुड़े कुल 11,931 मामलों का भी निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में अधिवक्ताओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया और बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली।

