गेम खेलते हुए 16 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर हुई हत्या, पुलिस ने 2 बाल अपचारियों को लिया हिरासत में

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
16-year-old boy stabbed to death while playing a game; police take two juvenile offenders into custody IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के आर्य नगर में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब 16 वर्षीय फैजान की मौत की सूचना लोगों को मिली। फैजान नईपुरा चौक के पास एक गेम पार्लर में गेम खेल रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय से जुड़ा 14 वर्षीय युवक गेम पार्लर पर पहुंचा और उसने ताबड़तोड़ फैजान के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। फैजान को गंभीर घायल करके युवक मौके से फरार हो गया।

फैजान को गंभीर हालत में गेम पार्लर में

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

फैजान को गंभीर हालत में गेम पार्लर में मौजूद लोग लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान फैजान की मृत्यु हो गई। फैजान की हत्या के बाद उसके भाई ने थाना लोनी बॉर्डर पर शिकायती और उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू किए और उसके बाद कार्यवाही शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने पहले फैजान का परिवार थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के आर्य नगर में रहने के लिए आया था। यहां आने के बाद से ही दोनों युवकों के बीच विवाद होना शुरू हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जब फैजान गेम जोन में मौजूद था तो 14 वर्षीय युवक उसके पास पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे जख़्मी कर दिया। फैजान को जख्मी करके युवक मौके से फरार हो गया। फैजान की मौत की सूचना सुनते ही परिजन और रिश्तेदारों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 9.24.46 PM 1
Share This Article
Leave a comment