गढ़ नगर पालिका क्षेत्र से टोल हटाने की मांग पर आंदोलन तेज, तहसील परिसर में पांचवें दिन भी धरना जारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Movement intensifies demanding removal of toll from Garh Municipality area, protest continues in Tehsil premises for the fifth day IMAGE CREDIT TO समिति

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। नगर पालिका क्षेत्र के मध्य स्थापित टोल को हटाने, बृजघाट बाईपास को स्याना चौराहे से जोड़ने तथा लठीरा तिगरी गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार व्यापक होता जा रहा है। इन्हीं मांगों के समर्थन में गढ़ तहसील प्रांगण में समाजसेवियों का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।

समाजसेवी आंदोलन को मिला जोरदार समर्थन, जनहित की मांगों पर समिति ने जताई दृढ़ता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-blanket-distribution-by-all-india-trade-council-provides-relief-to-over-600-needy-in-ghaziabad-201766761246344.html

धरना स्थल पर समाज सेवा समिति सिंभावली के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा उठाई जा रही मांगें पूरी तरह जनहित से जुड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संघर्ष को न्यायोचित मानते हुए समिति हर स्तर पर साथ खड़ी रहेगी। वहीं समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि आम जनता की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार और जनप्रतिनिधियों को जनता की पीड़ा को गंभीरता से समझते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि नगर के बीचोंबीच टोल होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृजघाट बाईपास के स्याना चौराहे से जुड़ने और गंगा नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, साथ ही यातायात भी सुगम होगा। इस अवसर पर कपिल कुमार, राजकुमार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नरेश लोधी, राजकुमार चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, छिद्दा सिंह राणा, राजवीर शर्मा, बबली शर्मा, बबलू सहगल, राकेश कुमार, कपिल, प्रदीप रावत, सुनील कुमार, जयसिंह राणा, प्रदीप, भोजवीर सिंह, दीपक कुमार, संजीव, सामंत राज, अमित कुमार, रवि, रणवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, कुंवर पाल, उमेश कुमार अधिवक्ता, एमपी सिंह सहित अनेक समाजसेवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment